- Hindi News
- अम्बाला से तितरम फोरलेन खुद बनाएगा एनएचएआई
अम्बाला से तितरम फोरलेन खुद बनाएगा एनएचएआई
अम्बालासेतितरम नेशनल हाइवे अॅथारिटी ऑफ इंडिया खुद फोरलेन सड़क तैयार करेगी। पहले बीओईटी (बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए थे। लेकिन किसी कंपनी ने टेंडर नहीं लिया। अब एनएचएआई ने अपना प्लान बदल लिया है और इसे दो टुकड़ों में बनाएगी। अम्बाला से पिहोवा तथा पिहोवा से तितरम। दोनों टुकड़ों पर 500-500 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। यह प्रोजेक्ट काफी दिनों से अटका पड़ा है।
अम्बाला से कैथल फोरलेन बनाने के लिए लोग पिछले कई वर्षों से मांग कर रहे हैं। इस पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है। लगभग बीस दिन पहले यहां पर एनएचएआई ने सर्वे भी कराया था। एक सप्ताह चले सर्वे यह पता लगाया गया है कि नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक का कितना दबाव है। इसकी रिपोर्ट मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया में भेज दी है। करीब सात जिलों के लोग इसे फोर लेन बनाने की डिमांड कर चुके हैं। यहां से ट्रैफिक हिसार, सिरसा, फतेहबाद, जींद, कैथल, भिवानी, हांसी, नरवाना जाता है।
^पहले बीओईटी के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए थे। लेकिन किसी कंपनी ने टेंडर नहीं लिया। अब एनएचएआई इसे खुद तैयार करवाएगी। विपिनशर्मा, एक्सईएन, एनएचएआई
होती हैं दुर्घटनाएं
सिटीके राहुल मित्तल ने बताया कि नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है। इसलिए आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। एनएचएआई को इसे जल्द तैयार करना चाहिए।
जल्द बने फोरलेन
सिटीके राजेंंद्र कुमार ने कहा कि अम्बाला से हिसार तक फोरलेन की डिमांड काफी पुरानी है। कई सालों से प्लान भी बनाया जा रहा है। आधे प्रदेश की ट्रैफिक यहीं से होकर गुजरती है।
किसी ने नहीं लिया टेंडर तो बदला प्लान