स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का दरबार आज
अम्बाला सिटी| हरियाणाके स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज द्वारा 9 फरवरी को सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह कैंट में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सुबह 10 बजे साप्ताहिक दरबार लगाया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।