अब कंफर्म टिकट भी करा सकते हैं ट्रांसफर
अम्बाला सिटी |भारतीय रेलवेने यात्रियों को टिकट ट्रांसफर की नई सुविधा प्रदान की है। अब कोई भी व्यक्ति अपनी यात्रा रद्द करता है तो वह अपना कंफर्म टिकट अपने भाई, बहन, पिता, मां या प|ी सहित परिवार के अन्य किसी भी सदस्य के नाम ट्रांसफर करा सकता है। वह टिकट ट्रांसफर करने की एप्लीकेशन यात्रा से 24 घंटे पहले चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पास जमा कर सकता है। यात्री पहले राशन कार्ड दिखाकर ही अपना टिकट ट्रांसफर करवा पाता था।