पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में पहुंचने लगे भोले के भक्त

शिविर में पहुंचने लगे भोले के भक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| श्रीशिव कांवड़ सेवा संघ की ओर से श्री सनातन धर्म संत निवास जगाधरी रोड पर 5 फरवरी से कांवड़ शिविर लगा रहे हैं। जिसमें हर रोज बड़ीसंख्या में भोले के भक्त पहुंच रहे हैं।

संघ प्रधान सुभाष गोयल ने बताया कि शिविर पांच से 17 फरवरी तक चलेगा। जिसमें हरिद्वार से गंगाजल लेकर अम्बाला से होते हुए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे ठहरने की व्यवस्था की गई है। संघ की ओर से 25वां शिविर लगाया जा रहा है। रविवार को श्री सिद्ध बाबा दुशहरापुरी के नेतृत्व में 12 श्रद्धालु का जत्था कंज्ज भट्ट गांव से शिविर में पहुंचा। इसी तरह श्री महादेव कांवड़ संघ से 25 श्रद्धालु जैतो मंडी से हरिद्वार जा रहे हैं। हर हर महादेव कांवड़ सेवा संघ के विनोद कुमार ने बताया कि फिरोजपुर से श्रद्धालु हरिद्वार जाएंगे। आयोजन में उपप्रधान अनिल कुमार, संजय गुप्ता, महासचिव अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष एससी गोयल सहयोग कर रहे हैं।