- Hindi News
- आम सभा में हुई प्रयासों समस्याओं पर चर्चा
आम सभा में हुई प्रयासों समस्याओं पर चर्चा
अम्बाला | सामाजिकसंस्था मानसरोवर की पांचवीं वार्षिक आम सभा का रविवार को आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज रहे। कार्यक्रम संयोजक देव सरूप माथुर ने बताया किया कि संस्था पांच साल से काम कर रही है, जिसमें कालीबाड़ी मंदिर मार्ग सनातन धर्म मंदिर मार्ग क्षेत्र में 100 से अधिक परिवारों और सनातन धर्म मंदिर स्कूल क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का प्रय| कर रही है।
अध्यक्ष डाॅ. अनिल जैन ने संस्था की पांच सालों की उपलब्धियों की जानकारी दी। डाॅ. जैन ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की गंभीर समस्या है। कई निजी अस्पताल संचालक कचरा बाहर ही खुले या नालों में फेंक देते हैं। उन्होंने मंत्री से समस्याओं के समाधान का आह्वान किया। मौके पर सचिव अजय गुप्ता, सुधा माथुर, अरूणा जैन, डाॅ. रीता सेठ, संतोष भाटिया, सुदेश शर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, रमेश बंसल प्रताप टी स्टॉल को सम्मानित किया गया।