पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंद्रपुरी के गुरुदेव से हुई लूटपाट मामला दर्ज

इंद्रपुरी के गुरुदेव से हुई लूटपाट मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

शनिवारकोइंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग गुरदेव सिंह से हुई लूटपाट के मामले में कार्रवाई कर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल शनिवार को उक्त व्यक्ति को किसी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे लूट लिया था।

शनिवार से ही वह बेहोशी की हालत में शहर के सिविल में दाखिल था। रविवार को उसके होश में आते ही पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। इसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह वह घर से 50 हजार रुपए लेकर कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने के लिए गया था। जब वह बैंक के अंदर जाने लगा तभी उसे एक युवक ने रोक लिया और कहा कि वह पैसे उसे दे और वह जाम करा देगा।

पीड़ित ने बताया कि उसने युवक की बातों पर विश्वास कर उसे पैसे दे दिए जैसे ही वह पैसे देने लगा तभी युवक ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। फिर वह उसके पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।

बैंक से लेंगे फुटेज

^रविवारको गुरदेव सिंह से वारदात के बारे में जानकारी हासिल की गई है। जिस किसी ने वारदात को अंजाम दिया है उसके फुटेज बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों से हासिल की जाएगी। फिलहाल बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अनिलकुमार, एसएचओ, चौकी नंबर- 3 अम्बाला सिटी