- Hindi News
- ऑटो जीप की टक्कर में एक महिला घायल, बाकी सवारियां बाल बाल बची
ऑटो जीप की टक्कर में एक महिला घायल, बाकी सवारियां बाल-बाल बची
अम्बाला | ऑटोजीप की टक्कर में एक महिला घायल हो गई, जबकि अन्य सवारी बाल-बाल बच गई। महेश नगर की रहने वाली रविंद्र कौर ने बताया कि रविवार को वह गीता गोपाल चौक से ऑटो में बैठी थी।
जब ऑटो परशुराम चौक पर पहुंचा तो सामने से रहे एक जीप के चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिस कारण वह नीचे गिर गई। हादसे में अन्य सवारियों तो बच गई, लेकिन वह घायल हो गई। ऑटो के पीछे-पीछे साइकिल पर जा रहे उसके पति जसपाल ने उसे संभाला और एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां पर वह उपचाराधीन है।