पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की चपेट में आई बाइक एक की मौत, एक घायल

ट्रक की चपेट में आई बाइक एक की मौत, एक घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | शनिवारको ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में छछरौली निवासी विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात वह तथा जोला कलां निवासी उसका दोस्त नजीर मोहम्मद अपनी बाइक पर गांव से वापस छछरौली जा रहे थे। जब वह जंडली पुल के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से रहे एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नजीर मोहम्मद की मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया।

बाद में एम्बुलेंस से उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर रविवार को नजीर मोहम्मद के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।