- Hindi News
- तेज धार हथियार से हुई थी सुरेंद्र प्रकाश की हत्या
तेज धार हथियार से हुई थी सुरेंद्र प्रकाश की हत्या
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
रविवारकोसेक्टर नौ के रहने वाले सुरेंद्र प्रकाश साहनी के शव का पुलिस द्वारा खानपुर के मेडिकल कॉलेज मे पोस्टमार्टम करा दिया गया है। दरअसल शनिवार की सुबह पुलिस को साहनी की लाश उसकी सेक्टर नौ में कोठी नंबर-1773 में खून से लथपथ रजाई में मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे शहर के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। शव को पड़े हुए कई दिन बीत जाने के बाद उसमें से बदबू आने लगी थी, जिस कारण उसके शव का पोस्टमार्टम अम्बाला में होकर खानपुर के मेडिकल कालेज में करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
सदर एसएचओ जसपाल सिंह ढिल्लों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस से क्लर्क पद से रिटायर्ड सुरेंद्र प्रकाश साहनी के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उसके बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है।