रंजिश के चलते हुए झगड़े में दो लोग घायल
अम्बाला सिटी | रंजिशझगड़े में दो युवक घायल हो गए। मोहन निवासी रेलवे रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह तथा दोस्त राहुल सिटी के रेलवे स्टेशन पर किसी काम के लिए गए थे। जब वे वापस घर जा रहे थे, तभी रास्ते में रेलवे रोड के ही राजू, प्रीतपाल उनके चार अन्य दोस्तों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। जब उन्होंने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो उक्त युवकों उनको पीटना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें, उक्त युवकों से छुड़ाया। झगड़े में उसकी नाक सिर पर, जबकि राहुल के हाथ पर काफी चोट आई। मोहन कुमार का कहना है कि उक्त युवकों ने पहले भी उनके साथ इसकी प्रकार की हरकत की थी। बाद में उन्हें परिजनों द्वारा शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर वे उपचाराधीन है। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।