पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चादर की ओट बनाकर दुकान में दाखिल हुए चोर

चादर की ओट बनाकर दुकान में दाखिल हुए चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकान में इतना माल क्यों, घर ले जाया करो

सेवा,सुरक्षाऔर सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस भी कई बार पीड़ित को अटपटी राय तुरंत दे देती है। शायद यह वर्दी का ही कमाल है। कैंट की राय मार्केट में मोबाइल शाप चलाने वाले प्रमोद अरोड़ा की शाप से 20 लाख के मोबाइल और लगभग डेढ़ लाख की नगदी चोरी हो गई।

वहां पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी की बेतुकी राय भी जरा सुन लीजिए जो उसनेे दुकानदार को दी। ‘दुकान में इतना माल रखते ही क्यों हो, मोबाइल घर ले जाया करो। दुकान के लिए सिक्योरिटी गार्ड लगाओ या फिर चौकीदार रखो’। एक तो प्रमोद पहले ही चोरी के कारण दुखी थे ऊपर से पुलिस कर्मी की नसीहत ने उन्हें ऐसा परेशान किया कि उनके चेहरे का रंग उड़ गया। वह पुलिस कर्मी को बस देखते ही रह गए। पुलिस की इसी लापरवाही का नतीजा है कि सौ दिन में अम्बाला को क्राइम फ्री करने के दावे की हवा निकलती जा रही है।

5:51 बजे |अंदर तलाशते रहे सामान

5:40 बजे |दुकान में ऐसे घुसे चोर।

15 महीने पहले हुई थी घर में चोरी

प्रमोदअरोड़ा और चोरों का चोली दामन का साथ है। लगभग चार साल पहले उनके भाई सुबोध की घड़ियों की दुकान से चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया था। इसके बाद अक्टूबर 2013 में चोरों ने उनके गोबिंद नगर निवास में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ये वारदातें अभी तक अनट्रेस बताई जा रही हैं। प्रमोद अरोड़ा ने दुखी से मन से कहा कि अबकी बार भी इंसाफ मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। व्यापारी दिन दिन भयभीत होता जा रहा है। असुरक्षा के माहौल में कारोबार करना नामुमकिन है। पुलिस हर बार की तरह इस बार भी जांच में जुटी है।

^दुकानदार अपनी दुकान में कितना भी सामान रखे उससे पुलिस काे क्या। किसी भी पुलिस कर्मी ने माल को लेकर दुकानदार से कोई बात नहीं की। दुकानदारों को मार्केट में चौकीदार रखने को तो कहा गया है। हम हमेशा सुरक्षा के लिए तैनात हैं। मामला दर्ज करके छानबीन जारी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच टीमें काम में लग चुकी हैं। राजीवमिगलानी, कैंट सदर थाना प्रभारी।

>प्रमोद अराेड़ा की दुकान से 20 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख की नकदी ले गए चोर

>पुलिस ने निजी गार्ड रखने की भी दी सलाह

दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरों की हर हरकत दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रही घटना के अनुसार चोर सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर दुकान में दाखिल हुए। चोरी में कुल सात लोग शामिल दिखाई दे रहे हैं। तीन लोगों ने चादर की ओट बनाने में मदद की आैर दाे युवक दुकान में दाखिल हो गए। संभावना है कि दो युवक आसपास के मोड़ों पर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। दुकान में घुसे दोनों युवकों ने तसल्ली से टार्च की रोशनी में चोरी को अंजाम दिया। प्रमोद की मानें तो चोरों ने केवल मंहगे और ब्रांडिड माेबाइल पर ही हाथ साफ किया। 6 बजकर एक मिनट पर दुकान में घुसे चोरों को एक बार फिर चादर की ओट बनाकर माल समेत दुकान से बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती आंकलन के अनुसार यदि प्रमोद की मानें तो चोर लगभग 20 लाख रुपए के मंहगे मोबाइल फोन और लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद ले गए हैं।