पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑफिस के कमरे में मृत पाए गए नगर निगम के जेई जेपी गोयल

ऑफिस के कमरे में मृत पाए गए नगर निगम के जेई जेपी गोयल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बालानगरनिगम के सिटी कार्यालय में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत 45 साल के जय प्रकाश गोयल अपने दफ्तर के कमरे में मृत पाए गए। मूल रूप से सोनीपत की काठमंडी के पास चौहान हास्पिटल वाली गली के रहने वाले जेपी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। सुबह दफ्तर में ही बने कमरे में जब एक निगम कर्मी उन्हें चाय देने गया तो उसने कमरे को अंदर से बंद पाया। उसने झांककर अंदर देखा तो जेपी गोयल अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े थे।

जेपी के भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि जेपी की अचानक मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। उनके परिवार में प|ी सीमा, बेटी तारूष आैर बेटा निशांत है। सत्यप्रकाश ने बताया कि सुबह नगर निगम का एक कर्मचारी जब उनके कमरे में गया तो अंदर से दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक खटखटाने के बाद उसने जब अंदर झांक कर देखा तो जेपी बिस्तर पर बेसुध हालत में पड़े हुए थे। दरवाजे को तोड़कर वह अंदर दाखिल हुए। जेपी को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जय प्रकाश का फाइल फोटो