- Hindi News
- शोर मचाने से मना किया तो उपद्रवियों ने पड़ोसियों को पीटा
शोर मचाने से मना किया तो उपद्रवियों ने पड़ोसियों को पीटा
अम्बाला |गांव बीहटामें कुछ लोगों को हुड़दंग मचाने वालों को रोकना महंगा पड़ गया। इस दौरान कई लोगों ने मिलकर पहले एक युवक को पीटा और उसके एक साथी को भी पीट दिया। दोनों घायल कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों ने साहा थाने में अपनी शिकायतें दे दी हैं।
हरिजन बस्ती के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों की वजह से पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। सतीश ने बताया कि ये लोग आटो में तेज आवाज में गाने चला देते हैं और अक्सर जोर जोर से ढोल भी बजाते हैं। इस वजह से बीमार और बुजुर्ग लोग आराम नहीं कर पाते और बच्चों को पढ़ाई करने में भी परेशानी होती है। सतीश ने बताया कि रविवार शाम को यही पड़ोसी जोर-जोर से गाने ढोल बजा रहे थे। बच्चों की परीक्षाएं सिर पर हैं। उन्हें शोर मचाने से मना किया तो उनके परिवार के सभी लोग एक साथ टूट पड़े। उन लोगों ने घर पर ईंटें भी बरसाईं। सतीश और पड़ोसियों की लड़ाई के दौरान बीच बचाव करने के लिए लाभ सिंह के सिर में चाेटें अाई हैं। लाभ सिंह ने बताया कि वह सुबह दुकान पर बीड़ी लेने जा रहा था तो उन लोगों ने घात लगाकर उसे पीट दिया। लाभ सिंह ने भी वहां से भागकर अपनी जान बचाई।