नए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ी
अम्बाला | कैंटविधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए 16 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ-साथ पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया गया है। 143 नए पोल लगाए गए हैं। कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि इसके साथ-साथ बीसी बाजार, बाल्मीकि बस्ती, अनाज मंडी, इंदिरा कालोनी, लाजवंती काॅलोनी, सुंदर नगर, प्रोफेसर काॅलोनी, आरए परेट, नसीब बाग, दयालबाग, अम्बर नगर, लालकुर्ती में 143 पुराने लोहे के खंभों के स्थान पर पीसीसी के पोल लगाए गए हैं। इसके अलावा गोल्डन पार्क, रामपुर मोड़, प्रताप नगर, गोल्डन पार्क, गडरियां वाला, कबीरनगर, कालड़ा शॉप फैक्टरी, राजकीय हाई स्कूल महेशनगर, वशिष्ठ नगर, आजाद नगर, विकासपुरी, साईंबाबा मंदिर, पीपी पुरम, आजाद नगर, न्यू काॅलोनी पोस्ट ऑफिस में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।