- Hindi News
- चंडीगढ़ से रामनगर के लिए 11 से चलेगी ट्रेन
चंडीगढ़ से रामनगर के लिए 11 से चलेगी ट्रेन
अम्बाला | चंडीगढ़से रामनगर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन 11 फरवरी से चलेगी। जो हर सोमवार दोपहर चार बजे ट्रेन (नंबर 15032) चंडीगढ़ से रवाना होगी। इस ट्रेन की घोषणा रेलवे बजट में की गई थी। ट्रेन अम्बाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, पीपलसाना और काशीपुर स्टेशनों पर ठहराव करके रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन (नंबर 15031) रामनगर से हर सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। चंडीगढ़ दोपहर 1 बजकर 31 पर पहुंचेगी।