- Hindi News
- ग्लेक्सी ग्लोबल संस्थान में मानसा इन्फोटेक का प्लेसमेंट ड्राइव
ग्लेक्सी ग्लोबल संस्थान में मानसा इन्फोटेक का प्लेसमेंट ड्राइव
अम्बाला |गैलेक्सी ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मानसा इन्फोटैक, मोहाली द्वारा प्लेसमैंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के एम.टैक (सी.एस.ई), एम.सी.ए बी.टैक (सी.एस.ई) के 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मानसा इन्फोटैक से आई हुई जैसमीन भराज़ (मैनेजर एच.आर.) ज्योति ठाकुर (एच.आर. एग्जिक्यूटिव) ने विद्यार्थियों को कंपनी के कार्य चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। स्क्रीनिंग, रिटन टैस्ट, टैक्निकल इन्ट्रव्यू एच.आर. राउंड के बाद दो विद्यार्थियों राहुल शुभम को चयनित किया गया। संस्थान कि अस्टिटैंट कारपोरेट मैनेजर कमलप्रीत ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को टै्रनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पद 2.5 से 3 लाख रूपए वार्षिक वेतनमान दिया जाएगा। संस्थान के चेयरमैन विनोद गोयल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के डायरैक्टर डा राजकुमार, डायरैक्टर एडमिन प्रवीन गुप्ता, सी.ई.ओ कुनाल गर्ग ने आए हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
िबजनेस प्लस