पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक एक एक गांव के केयरटेकर बनें

विधायक एक-एक गांव के केयरटेकर बनें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिनर डिप्लोमेसी हाथ मिले, फिर झप्पी

विज ने डिनर में बनवाई सीएम की पसंदीदा कढ़ी

बैठक को संबोिधत करते सीएम।

गुलाब के फूलों का हार पहनाने के बाद सीएम को झप्पी देते विज।

विधायक असीम गोयल की टी-पार्टी में चर्चा

{सीएम मनोहर लाल खट्टर सिटी विधायक असीम गोयल के आवास पर टी-पार्टी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जब जनता का सेवक बनने की बात कही तो विधायकों ने तो हाथ उठाए, साथ ही डीसी को भी हाथ उठाना पड़ा। खट्टर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जो गड्ढे खोद गई थी, साढ़े तीन माह में उन्हें भरा गया है। कांग्रेस प्रशासन तंत्र को जंग लगाकर गई है। अब जंग को हटाया जा रहा है। कोर्ट में 1.52 लाख केस पैंडिंग हैं। किसानों की बदहाली कांग्रेस के कारण हुई है। सीएम विंडो पर 30 प्रतिशत शिकायतों का निवारण हुआ है। अब पुलिस मित्रता की तरह व्यवहार करेगी। मंत्री, सांसद, विधायक तथा अधिकारी सेवक की तरह काम करेंगे, जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने स्वयं को प्रधान सेवक कहा था।

अम्बाला सिटी| मुख्यमंत्रीने मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर सभी विधायकों को भी एक-एक गांव गोद लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम श्रेणी अधिकारियों को भी एक-एक गांव दिया जाए और वे उन गांवों के केयरटेकर बनें। गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को अपने क्षेत्र के 5-5 गांवों को आदर्श बनाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं, बड़े उद्योगों, गैर सरकारी संस्थाओं से भी अनुरोध किया है कि वे भी एक-एक गांव अपनाकर उसे विकसित करने में सहयोग दें। सीएम पंचायत भवन में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिसाल दी। मुख्यमंत्री ने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए जिसके लिए व्यक्ति का ईमानदार होना बेहद आवश्यक है।

मेरा तो सीएम से कोई मनमुटाव था और ही भविष्य में ऐसा होगा। सीएम मेरे पुराने मित्र हैं और हम लोगों में अक्सर चर्चा होती रहती है। हमारा रोजाना फोन पर मुख्यमंत्री से संपर्क होता रहता है। हम एक-दूसरे से जुड़े हैं। सरकार की नीतियां जनता के लिए होंगी और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मैं हर जिले में जाकर अधिकारियों से विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर चर्चा कर रहा हूं। अधिकारियों को सरकार की मंशा से अवगत करवा रहा हूं। प्रदेश के 20 जिलों में ऐसी बैठकें आयोजित करने के बाद आज अम्बाला में इस तरह का 21वां कार्यक्रम था। जहां भी जाता हूं, जनप्रतिनिधियों से भी मिलता हूं।

{ मीडिया के सामने स्वास्थ्य मंत्री और सीएम ने यह जताने का प्रयास किया कि उनमें कोई दूरी नहीं