पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिपो संचालक नहीं कर सकेंगे अब राशन वितरण में गड़बड़ी

डिपो संचालक नहीं कर सकेंगे अब राशन वितरण में गड़बड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसी माह प्रक्रिया शुरू

395 डिपो होंगे ऑनलाइन

बलविंद्र कुमार | अम्बाला सिटी

अबकिसीको कम राशन मिलेगा और ही राशन वितरण में डिपो संचालक गड़बड़ी कर सकेंगे। विभाग द्वारा सभी राशन लेने वाले लोगों डिपुओं का रिकार्ड अब ऑनलाइन करने जा रहा है। अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि विभाग द्वारा उन्हें उचित सही समय पर राशन वितरण नहीं किया जाता। विभाग द्वारा सभी डिपो को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। 23 फरवरी को ऑनलाइन शुरू कर दी जाएगी। डिपुओं के ऑनलाइन होने से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को समय पर राशन वितरण होगा, वहीं दूसरी ओर डिपो संचालक भी राशन वितरण में चालाकी नहीं कर पाएगा।

^ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने का काम विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। इसी माह में यह सुविधा लोगों को दी जाएगी। डिपो संचालक राशन वितरण में गड़बड़ी नहीं कर पाएगा। कोई भी डिपो संचालक राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है तो उसकी शिकायत भी हो सकेगी। प्रेमपालसिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी

विभाग द्वारा जिले के 395 डिपो को ऑनलाइन किया जाएगा, जिसमें शहर ग्रामीण डिपुओं को शामिल किया जाएगा। डिपुओं के साथ-साथ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी लोगों का भी रिकार्ड इस ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, ताकि कभी भी कोई राशन धारक व्यक्ति अपने राशन के विवरण की जांच कर सके।

एक लाख से अधिक बीपीएल होंगे शामिल

डिपुओंके साथ-साथ जिला के करीब 1 लाख 20 हजार बीपीएल कार्डधारकों को विभाग द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जिसकी सारी जानकारी विभाग के पास होगी। ऑनलाइन होने से विभाग यह तय करेगा किस व्यक्ति को माह के किस दिन राशन वितरण करना है। विभाग द्वारा ऑनलाइन दिशा-निर्देश आने पर ही डिपो संचालक राशन वितरण करेगा।