पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूना गए आेसा एग्रो के जीएम शिंदे के घर चोरी

पूना गए आेसा एग्रो के जीएम शिंदे के घर चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाेरियोंकेलिए बदनाम महेश नगर क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को छका दिया है। टैगोर गार्डन में चोरों ने ओसा एग्रो इंडस्ट्रीज के जरनल मैनेजर डीजे शिंदे के घर उस वक्त सेंध लगा दी जब वह अपने पैतृक घर पूना गए हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव जाने से पहले शिंदे अपना कैश और प|ी के गहने बैंक के लाकर में रख गए थे जिससे चोर ज्यादा नुकसान नहीं कर सके।

डीजे शिंदे ने बताया कि वह लगभग एक हफ्ते पहले अपने परिवार के साथ पूना गए थे। गत रात जब लगभग साढ़े आठ बजे घर पहुंचे ताे वहां मेन गेट पर ताला तो लगा हुआ था। अंदर दाखिल हुए तो कमरों के ताले टूटे हुए थे।

घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। शिंदे ने बताया कि चोर घर से एलईडी टीवी, टेबोलाइड, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रोनिक्स का सामान ले गए हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन के लिए पहुंची और हर बार की तरह मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।