- Hindi News
- सिंघावाला में युवाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया
सिंघावाला में युवाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया
अम्बाला| पीएनबीकी ओर से गांव सिंघावाला में स्थापित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक अम्बाला छावनी के मुख्य प्रबंधक प्रमोद पांडे ने प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में 12 प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रशिक्षण की सूक्ष्मताओं की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवक युवतियों को विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। संस्थान के निदेशक एसके भसीन ने कहा कि स्वरोजगार के पीएनबी उन्हें हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक प्रमोद पांडे और संस्थान के निदेशक एसके भसीन ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपने विचार सांझे किए।