बैंक के पास झाड़ियों में लगी आग
अम्बाला सिटी | सिटीमें बने कोर्ट परिसर के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के पास झाड़ियों में आग लग गई। मौके पर लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाडिय़ां पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने रात लगभग 10 बजे तक आग पर काबू पाया। बता दें कि पिछले साल भी यहां आग लगी थी। इस आग से बैंक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।