हत्या के आरोपियों को उम्रकैद की सजा
अम्बाला| रोशनलालहत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मृतक की मां, प|ी और उसके मामा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। मामला वर्ष 2014 का अम्बाला जिले के साहा थाने का है। वर्ष 2014 में रोशन लाल की मां कृष्णा देवी, प|ी बिमला मामा बंसीलाल ने रात को उसकी गला घोट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में साहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से करीब 15 गवाह बनाए गए थे।