पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों के आइडिया पर काम करेगा प्रशासन

दुकानदारों के आइडिया पर काम करेगा प्रशासन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| डीसीमनदीप सिंह बराड़ ने कैंट के सभी मुख्य बाजारों की एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजारों में यातायात, नालों की सफाई, पानी की निकासी और सौंदर्यीकरण विषयों पर चर्चा हुई। डीसी ने कहा कि बाजारों से गुजरने वाले नालों की आसान सफाई, यातायात संबंधी समस्या के प्रभावी समाधान, बेहतर और सुविधाजनक पार्किंग जैसे विषयों की एक सर्वमान्य योजना के लिए सुझाव दुकानदार खुद तैयार करें। इन्हीं सुझावों के आधार पर नगर निगम द्वारा कार्य योजना तैयार की जाएगी। प्रत्येक बाजार में बड़े कूड़ेदान की व्यवस्था की जाएगी।

पार्किंग सुविधा के साथ-साथ नो पार्किंग जोन का भी चयन किया जाएगा। इस अवसर पर निकलसन रोड, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, पंसारी, सदर, बजाजा बाजार एसो. पदाधिकारी ने विचार रखे।

बाजार एसो. के पदाधिकारियों से चर्चा करते डीसी।

आज अिधकारियों के तैयार मॉडल पर दुकानदार देंगे सुझाव

डीसीने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर के सभी नालों की सफाई करने के लिए अनुमानित खर्च का ब्यौरा तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्थानीय लोगों का सहयोग भी लिया जाएगा। साथ ही ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए पटवी प्लांट चलाने के लिए भी सभी बाधाएं दूर की जा रही हैं। सभी बाजार एसोसिएशनों के लोग 13 फरवरी को निगम अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल पर सुझाव और आपत्तियां देंगे और फरवरी मास के अंत में दोबारा सभी एसोसिएशनों से चर्चा करके एक सर्वमान्य मॉडल तैयार किया जाएगा।