- Hindi News
- जीतने के बावजूद एक महीने से सत्ता से दूर हैं कैंटोनमेंट के पार्षद
जीतने के बावजूद एक महीने से सत्ता से दूर हैं कैंटोनमेंट के पार्षद
^बोर्डप्रेजिडेंट के आने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हमने पूरी तैयारी कर ली है। अरविंदकुमार द्विवेदी, सीईओ,अम्बाला कैंटोनमेंट बोर्ड।
विकास की दरकार है
^पहलेकैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया। लोकसभा और विधानसभा चुनावों की वजह से काम प्रभावित रहा। अब कैंटोनमेंट वासियों को तीव्र विकास की दरकार है। वीरेंद्रगांधी, कांग्रेसपार्षद वार्ड 6
विकास में तेजी आएगी
^हमेंलोगों ने प्यार दिया और हमने बड़ी जीत दर्ज की। मैं पहली बार पार्षद बना हूं। शपथ दिलवाने का काम जल्दी हो तो बैठकों के दौर के बाद विकास कार्यों में तेजी आए। हम बेहद उत्साहित हैं। अजयबवेजा, भाजपापार्षद वार्ड 3
इतना वक्त लग जाता है
^मेरेपति राजकुमार पहले चार बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी मोहर से ही काम चल रहा है। अमूमन इतना वक्त लग जाता है। शपथ ग्रहण के बाद मैं बोर्ड की गतिविधियों में ज्यादा वक्त दे पाऊंगी। नीलमरानी, भाजपापार्षद वार्ड 8
खुलकर काम कर सकेंगे
^कैबिनेटमंत्री अनिल विज के आशीर्वाद से हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मैं चाहता हूं जल्दी शपथ ग्रहण हो। शपथ ग्रहण के बाद हम खुलकर काम कर सकेंगे। सुरेंद्रतिवारी, भाजपापार्षद वार्ड 5
शपथ को उत्साहित हूं
^मेरेपति राजकुमार पिछले कार्यकाल में कैंटोनमेंट पार्षद रहे हैं। उनकी स्टेंप पर ही लोगों के दस्तावेज अटेस्ट किए जा रहे हैं। मैं शपथ लेने के लिए उत्साहित हूं। आशिमा,भाजपापार्षद वार्ड 2
पुराने एमसी छका रहे हैं
^पुरानेकांग्रेसी एमसी लोगों के कामों में रुचि नहीं दिखा रहे। मुझे अपने वार्ड में बहुत काम करवाने हैं जाे हम पावर में आए बगैर नहीं कर पाएंगे। जल्दी शपथ ग्रहण हो तो कामों में तेजी आए। गरीबदास,भाजपापार्षद वार्ड 7
पूरी पावर नहीं
^लोगकाम करवाने के लिए हमारे पास रहे हैं और हमारे पास पूरी पावर नहीं है। हमारे पुराने एमसी लोगों के काम करने में रुचि नहीं दिखा रहे। शपथ ग्रहण जल्दी हो। राजू,भाजपापार्षद वार्ड 4
जल्द शपथ दिलाई जाए
^मेरेपति ललित कुमार पूर्व एमसी रहे हैं। फिलहाल वे ही लोगों के फार्म अादि अटेस्ट कर रहे हैं। हमारे वार्ड में काम ठीक चल रहा है। जल्दी शपथ दिलवा दी जाए तो अच्छा है। लक्ष्मीदेवी,भाजपापार्षद वार्ड 1
अम्बाला| कैंटोनमेंटबोर्ड के नवनियुक्त आठ पार्षदों की जीत अब बेमानी होती दिख दे रही है। जीतने के बाद एक महीना गुजरने के बावजूद इन पार्षदों को शपथ नहीं दिलाई गई। रक्षा मंत्रालय से गजट नोटिफिकेशन पूरी होने के बाद ही इन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। ये पार्षद सत्ता से दूर दिखाई देते हैं। इस वजह से कैंटोनमेंट बोर्ड और लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। पार्षदों का भी कहना है कि जल्दी कैंटोनमेंट बोर्ड उनकी ताजपोशी करे ताकि वह पूर्ण रूप से काम में जुट सकें।