- Hindi News
- पैरोल से भागा उम्रकैदी राजेंद्र आठ साल बाद गिरफ्तार
पैरोल से भागा उम्रकैदी राजेंद्र आठ साल बाद गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
हत्याकेमामले में पैरोल पर गए कैदी को पुलिस ने आठ साल बाद िगरफ्तार किया है। कैदी राजेंद्र पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।
अक्टूबर 1996 में पानीपत के सुशील जैन की हत्या हो गई थी। उनका शव जीटी रोड पर कार में मिला था। उन पर गोलियां दागी गई थी। पानीपत पुलिस पहले इस मामले को सुलझा नहीं पाई थी। िशकायतकर्ता हाइकोर्ट गया था। हाइकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने अपनी जांच में तत्कालीन डीसी सांंखला समेत चार लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें राजेंद्र भी शामिल था। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया था कि सुशील जैन की संभालखा में 27 एकड़ में फार्म हाउस था। उसके साथ लगती जमीन सांखला की थी। इसी कारण सांखला उससे रंजिश रखता था। सीबीआई कोर्ट में सांखला, राजेंद्र तथा दो अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से चारों अम्बाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। 2007 में राजेंद्र पेरोल पर घर गया था। इसके बाद वह गायब था। वह मेरठ में नाम बदल कर रह रहा था। उस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था।