बच्चे उठाने वाले दो दिन के रिमांड पर
अम्बाला सिटी| पुलिसने रास्ते से बच्चों को उठाने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को एक दिन रिमांड पर लिया है। दरअसल मंजी साहब गुरुद्वारा चौक के रहने वाले कुशाल तरुण को बुधवार को ट्यूशन से आते वक्त बिहार निवासी मुकेश पटियाला निवासी रुबी उठाकर भाग रहे थे, तभी वहां पर मौजूद दुकानदारों ने उनके चंगुल से बच्चों को छुड़ाया गया था। इसकी शिकायत परिजनों ने चौकी नंबर एक में दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो उक्त युवकों को पकड़ा था। पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।