काव्य संग्रह का विमोचन 14 को
अम्बाला सिटी| आर्यचौक स्थित एएस (आर्य स्कूल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 14 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर सुबह 9.30 बजे हवन होगा। इस अवसर पर महर्षि दयानंद जी के जीवन नारी सशक्तिरण पर व्याख्यान होंगे। इस आयोजन पर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के वित्तीय एवं योजना विभाग के प्रधान सचिव पीकेदास होंगे जो अनामिका वालिया द्वारा रचित काव्य एक और इंकलाब का लोकार्पण करेंगे।