पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नायब तहसीलदार का अंगूठा लगाकर सरकारी जमीन करा ली अपने नाम

नायब तहसीलदार का अंगूठा लगाकर सरकारी जमीन करा ली अपने नाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर/अम्बाला| छछरौलीतहसील में धोखाधड़ी की सारी हदें पार हो गई। कस्टोडियन की जमीन को फर्जी तरीके से अलाटमेंट दिखा कर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। मजेदार बात तो यह है कि अलाटमेंट लेटर पर नायब तहसीलदार सेल्स के हस्ताक्षर के बजाय केवल अंगूठे के निशान है। छछरौली तहसीलदार ने अनदेखी कर जमीन की रजिस्ट्री कर दी। बाद में पटवारी की सूझबूझ से मामला प्रकाश में आया।

अम्बाला के मोहड़ी गांव निवासी रामनाथ ने 16 दिसंबर 2014 को छछरौली तहसील कस्टोडियन की जमीन की फर्जी अलाटमेंट के आधार पर वन विभाग की 92 बीघा 10 बिसवा जमीन अपने नाम करवा ली। अम्बाला जिला के मोहड़ी गांव निवासी रामनाथ ने यमुनानगर के नायब तहसीलदार सेल्स अशोक बंसल का जाली अंगूठा लगाकर अलाटमेंट करवा ली। फर्जी दस्तावेज की जांच किए बिना ही तहसीलदार छछरौली ने सरकारी जमीन की रजिस्ट्री रामनाथ के नाम कर दी। तहसीलदार ने बिना कागजात जांचे परखे ही जमीन की रजिस्ट्री अलाटी केे नाम कर दी। नियमानुसार सीधे तौर पर अलाटी खुद जमीन की रजिस्ट्री के लिए तहसील में लेटर लेकर नहीं जा सकता। डीसी डॉक्टर एसएस फूलिया ने बताया कि मामले में आरोपी रजिस्ट्री क्लर्क को शोकाज नोटिस जारी किया जाएगा।