- Hindi News
- कोरियन डेलीगेशन ने पेश किए एलईडी लाइट्स पर सुझाव
कोरियन डेलीगेशन ने पेश किए एलईडी लाइट्स पर सुझाव
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
दक्षिणकोरियासे पधारे ली-जे-हे, पार्क-जोंग-हो नोह-योंग-जिन का अम्बाला शहर पहुंचने पर अम्बाला इलेक्ट्रिक डीलर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। दक्षिण कोरियन डेलीगेशन एलईडी लाइट्स के उत्पादन की शृंख्ला जोकि वह दक्षिण कोरिया के भूसान शहर में करती है, के बारे में भारत के दौरे पर हैं। नीरु वढ़ेरा ने बताया कि जैसा कि ज्ञात है कि भारत सरकार अन्य सरकारी संस्थाएं बढ़ती बिजली के खपत बिजली के कम उत्पादन को लेकर चिंतित हैं। इसी संदर्भ में हर कोई बिजली बचत के विकल्प ढूंढ रहे हैं। इस विकल्प में एलईडी लाइट्स सबसे बेहतर विकल्प है।
कंपनी डेलीगेशन द्वारा घर/ऑफिस तथा स्ट्रीट लाइट्स की एक लंबी शृंख्ला की प्रस्तुति की गई। यदि भविष्य में भारी भरकम बिजली खपत खाने वाली स्ट्रीट लाइट्स की जगह यह शृंख्ला प्रयोग होती है तो यह यकीनन सरकारी खजाने से होने वाले लाखों रुपए के बिजली बिल के भुगतान का खर्च बहुत कम हो जाएगा। इन एलईडी लाइटस की सबसे विशेष बात यह है कि इनका रखरवाव नाममात्र के बराबर है।