- Hindi News
- बेगना नदी में गिरी रोडवेज की बस, तीन छात्रों की मौत
बेगना नदी में गिरी रोडवेज की बस, तीन छात्रों की मौत
भास्कर न्यूज | शहजादपुर (अम्बाला)
नारायणगढ़से अम्बाला रही हरियाणा रोडवेज की बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। मरने वालों में बरोली निवासी रेणू बाला, नन्हेड़ा निवासी सुमन बेलपुरा निवासी नमित शामिल हैं। घटना 8:15 बजे की है। बड़ा गढ़ गांव के पास पुल की रेलिंग तोड़कर बस बेगना नदी में जा गिरी। बस में 50 से ज्यादा यात्री थे। अधिकतर स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं थे। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। दो छात्राओं रेणु बाला सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं हैं। सभी को पहले नारायणगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से 35 लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दाैरान नमित नामक युवक की मौत हो गई। दर्जनभर यात्रियों का इलाज नारायणगढ़ के ही सरकारी प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी लगभग तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक रेणू की पहचान लगभग दो घंटे बाद हुई। वहीं, सुमन के शव की शिनाख्त उसके जख्मी ग्रामीण ने सरकारी अस्पताल में की। फिर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
दुर्घटना इतनी भीषण थी की नदी में बस छत के बल खड़ी हो गई।