पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरुकता अभियान : कैंडल मार्च निकाला

मतदाता जागरुकता अभियान : कैंडल मार्च निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| मतदाताजागरुकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के बच्चों ने सेक्टर-10 अम्बाला शहर में कैंडल मार्च निकाला। इसमें विद्यालय के अध्यापक, बच्चों के अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हाथों में मतदाता जागरुकता के स्लोगन और कैंडल लिए बच्चे समाज के लोगों को मतदान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। डीसी डॉ. साकेत कुमार के निर्देशानुसार निकाले गए इस कैंडल मार्च से पूर्व प्रिंसीपल अनिल शर्मा ने सभी उपस्थित अध्यापको, अभिभावकों और बच्चों को मतदान करने और अपने परिवार पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। कैंडल मार्च विभिन्न क्षेत्रों से होकर सामुदायिक केंद्र से शुरू होकर वहीं संपन्न हुआ। मौके पर हाउस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।