- Hindi News
- ठेकेदार ने उठवाया पुराना रोड मेटीरियल, अब उत्तम क्वालिटी की बनेगी सड़क
ठेकेदार ने उठवाया पुराना रोड मेटीरियल, अब उत्तम क्वालिटी की बनेगी सड़क
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोबारा से सड़क का निर्माण करते कर्मचारी।
पार्षद परी ने डीसी से की थी ठेकेदार की शिकायत
भास्करन्यूज| अम्बाला
वार्ड-18केपार्षद परमिंद्र पाल सिंह परी द्वारा डीसी डॉ. साकेत कुमार को सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ की शिकायत का असर दिखाई देने लगा है। अब हाउसिंग बोर्ड से लेकर रामकिशन काॅलोनी तक बनने वाली सड़क का दोबारा से निर्माण होगा, जिसकी क्वालिटी उत्तम दर्जे की होगी।
नगर निगम की बिल्डिंग और रोड कमेटी के चेयरमैन परमिंद्र पाल सिंह परी ने बताया कि 28 अगस्त को ठेकेदार को सड़क में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इसके बाद काम रुकवाकर डीसी के दरबार में शिकायत दी गई। ठेकेदार ने बड़ी जुगत भिड़ाई लेकिन काम नहीं शुरू होने दिया गया। परी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अन्य जगहों पर चलाए जा रहे निर्माण कार्यों को चेक करने के लिए भी टीम का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि भले ही लोगों को कुछ दिन काम बंद रहने से परेशानी हुई हो लेकिन अब ठेकेदार ने उत्तम क्वालिटी की निर्माण सामग्री इस्तेमाल करके सड़क बनाने का वादा किया है।
परी ने कहा कि माल की क्वालिटी भी चेक की गई है जो काफी उम्दा है। अब दोबारा से सड़क पर काम शुरू करा दिया गया है। परी ने बताया कि इलाके के लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी जो निर्माण कार्य पर नजर रखेगी।