- Hindi News
- प्रतियोिगता आयोजन के लिए स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
प्रतियोिगता आयोजन के लिए स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
हाउसिंगबोर्डकाॅलोनी स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए अपना मुद्दा संघर्ष समिति मंथन थिएटर ग्रुप के स्वयंसेवकों ने खेल के मैदान को समतल करने में श्रमदान किया। श्रम सेवकों ने मैदान की सफाई की। जगह-जगह बने गड्ढों को मिट्टी से भरा। इसमें नगर निगम ने भी अपना सहयोग दिया। निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बेनीवाल जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और मैदान को विधिवत समतल कराया। बुधवार से विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस माैके पर मंथन थिएटर ग्रुप के निदेशक विश्वास चौहान, ओम शर्मा, दिपांशु, चिराग, विशाल, उत्तम, परम, अंकुर, करन, गगन, सैम और सुमित ने विशेष सहयोग दिया।
नहींठीक की गई बिजली की तारें खंभे : विद्यालयके प्रांगण में मौजूद बिजली के खंभे और नीचे लटक रही बिजली के तारें प्रतिस्पर्द्धा आयोजन के समय अकस्मात दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। खेल मैदान की साफ-सफाई समतल करने में योगदान देने वाले अपना मुद्दा संघर्ष समिति के अरविंद, अश्वनी, संदीप सागर, राजाराम, राहुल अमर आर्या ने कहा कि इस बारे में नगर निगम को बारंबार लिखित मौखिक रूप से जानकारी देकर आगाह किया जा चुका है। इसके बाद भी निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
अम्बाला| बुधवार से होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए मैदान साफ करते स्वयंसेवक और मौदार में लटकी तारें दिखाते बच्चे।