- Hindi News
- सिविल अस्पताल के आईसीयू में फैली अव्यवस्थाएं
सिविल अस्पताल के आईसीयू में फैली अव्यवस्थाएं
^स्टाफ की कमी के कारण इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था जल्द ही कर ली जाएगी। डॉकांता गोयल, पीएमओ,सिविल अस्पताल।
अम्बाला| आईसीयू के बाहर खड़े मरीजों के परिजन।
भास्कर न्यूज|अम्बाला सिटी
मिनीपीजीआईकहे जाने वाले सिटी के सिविल अस्पताल में अभी तक आईसीयू वार्ड की समस्या बनी हुई है। आईसीयू वार्ड तो हाइजेनिक है और ही वहां पर भर्ती मरीजों को समय पर उपचार मिल पाता है। आम सरकारी अस्पतालों में भी सामान्य वार्ड के बाहर सिक्योरिटी की व्यवस्था होती है। लेकिन सिटी के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड के बाहर तो सिक्योरिटी है और ही मरीजों से मिलने का कोई निश्चित समय है।
वहीं दूसरी तरफ सिटी सिविल अस्पताल मे बुधवार को अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर हुई घटना को लेकर अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉ. विजय वर्मा का कहना कि उन्हें अल्ट्रासाउंड करने के लिए 6 घंटे का समय मिलता है, जिसमें उन्हें गर्भवती महिलाओं की स्थिति को देखकर प्राथमिकता देना का प्रयास करते हैं। एक अल्ट्रासाउंड करने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है, जिसके चलते वो 30 से 35 अल्ट्रासाउंड कर लेते हैं। लेकिन मरीजों की संख्या 150 से अधिक होने के कारण वो अस्पताल में अपना अतिरिक्त समय भी लगाते हैं।