पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेल्यु एजुकेशन प्रोजेक्ट : संस्कारों की जानकारी दी

वेल्यु एजुकेशन प्रोजेक्ट : संस्कारों की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| जेसीआईवीक के आखिरी प्रोजेक्ट वेल्यू एजुकेशन के तहत मच्छौंडा के एसएस लिटिल एंजल स्कूल में बच्चे को संस्कारों की जानकारी दी। जेसी निपुण अग्रवाल ने कार्यक्रम में मुख्य फैकल्टी के रूप में उपस्थित दर्ज कराई। कार्यक्रम विशेष रूप से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। अग्रवाल ने बताया कि आज संस्कारों से मुंह मोड़कर चमक दमक की दुनिया में बच्चे कदम रख रहे हैं। इंसान चाहे कितनी ही वेस्टर्न कल्चल की नकल करे पर अपने संस्कार कभी भूले। पूर्व प्रधान जेसी विशाल उप्पल मुख्यातिथि और आलोक गुप्ता देवेन्द्र ठुकराल वशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम में करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी अदिति अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोहित और भानु ने प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए में सहयोग दिया। वहीं प्रधान अंकुश गुप्ता, सचिव तुषार मित्तल, जेसी वीक संयोजक कुनाल गुप्ता और जेसी वीक समन्वयक अखिल गाेयल ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग दिया।