पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवोकेट से छेड़छाड़ के आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने पकड़ा

एडवोकेट से छेड़छाड़ के आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| 65साल के जसपाल सिंह को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में काबू कर लिया। वकील रितु सिंह मान से छेड़छाड़ के आरोप में फंसा जसपाल सिंह रविवार को फिर चैंबर कांप्लेक्स में पहुंच गया। कांप्लेक्स में पुलिस पहले से ही उसका इंतजार कर रही थी। पुलिस ने आरोपी जसपाल को गिरफ्तार करने की पुष्टि कर दी है। इस मामले में पीड़िता के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। दरअसल, हरकत के बाद से ही आरोपी जसपाल सिंह एडवोकेट रितु सिंह मान से माफी मांगना चाहता था। रितु सिंह ने आरोपी उसके जानकार वकील से हुई बातचीत से पुलिस को अवगत करवाया था। तभी आरोपी जसपाल को पकड़ने की योजना बना गई। विश्वजीत, प्रभारी, पुलिस चौकी नंबर-5 ने बताया कि जसपाल सिंह को पकड़ लिया गया है। उसने अश्लील हरकत करने की बात स्वीकार कर ली है।

चैंबर में बुलाया

सुल्लरका रहने वाला जसपाल सिंह मामले को रफा दफा कराना चाहता था। उसने एडवोकेट रितु सिंह मान से माफी मांगने का निर्णय लिया था। उसने अपनी मंशा से पीड़िता को अवगत करा दिया था। रितु सिंह मान ने पुलिस को यह बता दिया था। तभी पुलिस के कहने पर ही रितु सिंह मान ने आरोपी जसपाल को चैंबर में आने की बात कही। जैसे ही जसपाल वहां आया तभी पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ चौकी ले आई।

साथी के पास पहंुचा आरोपी पुलिस गिरफ्त में।