पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले ‌~ 15 हजार

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले ‌~ 15 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| धोखेसे एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 15 हजार रुपए निकाल तीन युवक फरार हो गए। दीपू निवासी सहारनपुर के गांव सरसावा ने बताया कि वह पिछले दो सालों से अम्बाला के हिसार रोड पर रह रहा है। वह अम्बाला में एक फैक्टरी में काम करता है। शनिवार शाम साढ़े 7 बजे वह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए मानव चौक स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर गया था। मशीन में दो-तीन बार कार्ड डालने से उसके पैसे नहीं निकल पाए। तभी वहां पर तीन बाइक सवार युवक आए। वे पैसे निकालने के लिए एटीएम के पास गए। तभी उसने कहा कि उसका एटीएम कार्ड इस मशीन में नहीं चल रहा, वे अपना कार्ड मशीन में डालकर देखें। तभी युवकों ने कहा कि वह अपना एटीएम उसे दे। उसने अपना एटीएम कार्ड उन्हें दे दिया और साथ ही पासवर्ड भी बता दिया। दो युवकों उसे बातों में उलझाकर रखा, जबकि तीसरे युवक ने उसके खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए। युवक ने उससे अपना एटीएम कार्ड लेकर उसे उसका कार्ड दे दिया और कहा कि उनका एटीएम खराब हो चुका है। उसे बैंक ब्रांच में जाना पड़ेगा।

मानव चौक पर वारदात