- Hindi News
- नन्हेड़ा फाटक के पास रेल से गिरकर यात्री की मौत
नन्हेड़ा फाटक के पास रेल से गिरकर यात्री की मौत
अम्बाला| चलतीरेल से गिरकर एक यात्री की माैत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि अम्बाला सहारनपुर रेल ट्रैक पर नन्हेड़ा फाटक के पास एक युवक के शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर मिले मोबाइल में नंबर देखकर मृतक के जानने वालों को हादसे के बारे में बता दिया गया है।