- Hindi News
- ट्रक की टक्कर लगने से पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत
ट्रक की टक्कर लगने से पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
ट्रककीटक्कर लगने से पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत हो गई। 35 वर्षीय हरजीत सिंह निवासी होशियारपुर के गांव कैरियां जो पंजाब पुलिस में कार्यरत था। सोमवार शाम को वह बस से किसी सरकारी काम से अम्बाला आया था। बलदेव नगर चौक पर उतरकर वह सड़क क्राॅस कर रहा था कि तभी एक तेज गति से रहे एक ट्रक की चपेट में गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।