दो नकाबपोश बाइक सवारों ने छीने 15 हजार
अम्बाला सिटी | दलीपसिंह निवासी घेल रोड ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे वह प्रेम नगर में दोस्त के घर आया था। लौटते वक्त एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने की सोची। वह एटीएम कार्ड से मशीन से पैसे निकलवाकर बाहर आया तो दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उसकी जेब पर झपट मारी और मौके से फरार हो गए। दलीप ने 15 हजार रुपए की राशि निकाली थी।