- Hindi News
- \"मेक इन इंडिया\' में टीसी कंसल अौर हांडा आमंत्रित
\"मेक इन इंडिया\' में टीसी कंसल अौर हांडा आमंत्रित
अम्बाला| मेकइन इंडिया में शामिल होने के लिए उद्यमी टीसी कंसल को विज्ञान भवन नई दिल्ली बुलाया गया है। 25 सितंबर को सुबह साढ़े प्रात: 10:30 बजे आयोजित बजे औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम में वित्त, रक्षा एवं कार्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहेंगी। इससे पूर्व टीसी कंसल को 1 मार्च 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह द्वारा फार्मा इंडस्ट्री में बेहतर उपलब्धियों के लिए बेस्ट इंटरप्रन्योर ऑफ ईयर एवं बेस्ट इनोवेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में अम्बाला छावनी की लेखिका और हर्बल कॉस्मैटिक में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी प्रवेश हांडा को भी आमंत्रित किया गया है। प्रवेश हांडा भी मार्च 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।