पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरी एरिया के 8 थाना क्षेत्रों में स्थापित होंगे 40 बीट बॉक्स

शहरी एरिया के 8 थाना क्षेत्रों में स्थापित होंगे 40 बीट बॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| बीटबॉक्स सिस्टम की कामयाबी के लिए मंगलवार को डीसीपी शहरी सुरेंद्र पाल सिंह ने मीटिंग बुलाई। इस दौरान सभी अफसरों को जनता से जुड़ने की सलाह दी गई। सिंह ने बताया अम्बाला के शहरी क्षेत्र में आने वाले 8 थानों के तहत 40 बीट बॉक्स स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। कोतवाली थाना के तहत 5, छावनी में 7, महेशनगर में 6, पड़ाव थाना क्षेत्र में 5, नग्गल में 4, सदर थाना क्षेत्र में 5, पंजोखरा थाने में 5 बलदेव नगर थाना क्षेत्र के तहत 5 बीट बॉक्स स्थापित किए जाएंगे। डीसीपी के मुताबिक एनजीओ पद का अधिकारी बीट बॉक्स का इंचार्ज होगा। इन बॉक्स पर एरिया की जानकारी रखने वाले कांस्टेबल को तैनात किया जाएगा। उसकी जिम्मेदारी एरिया की हर गतिविधि पर भी रहेगी। बीट बॉक्स पर तैनात होने वाला कांस्टेबल कुशल होगा। अर्बन एरिया में लगे बीट बॉक्स सिस्टम का रिस्पांस मिलना शुरू हो गया है।