पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूचना देने में हीलाहवाली करने वाले निगम के पूर्व सचिव पर ‌‌~2000 जुर्माना

सूचना देने में हीलाहवाली करने वाले निगम के पूर्व सचिव पर ‌‌~2000 जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| राज्यसूचनाआयुक्त ने समय पर सूचना उपलब्ध कराने पर नगर निगम के सचिव रहे एसके यादव पर 2 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। आयुक्त ने एसडीएम नारनौल को यादव से वसूली के आदेश दिए हैं। यादव इस समय नारनौल नगरपरिषद में बतौर सचिव कार्यरत हैं। बलदेव नगर के तेजिंद्र शर्मा राजू ने 22 जुलाई 2013 को नगर निगम के तत्कालीन सचिव एसके यादव से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जनहित में सूचना मांगी थी। मगर निर्धारित समय पर सचिव की ओर से सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। राजू ने 14 मार्च 2014 को राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष अपील दायर की। आयुक्त की ओर से 5 जून 2014 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। निगम के मौजूदा अधिकारियों ने जबाव दायर किया कि देरी से सूचना उपलब्ध कराने के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। आयुक्त के आदेश पर मौजूदा अधिकारियों ने राजू को सूचना उपलब्ध करा दी थी। हालांकि सूचना उपलब्ध कराने में हीलाहवाली करने पर आयुक्त ने सचिव एसके यादव पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए। जुर्माने की राशि वसूलने का काम एसडीएम नारनौल का है। वसूली के बाद एसडीएम को रिपोर्ट भी भेजने के आदेश दिए गए हैं।