खाता खुलवाने के फेर में उलझे बुजुर्ग
अम्बाला| भाजपासरकार की ओर से पहली बार बुजुर्गों को एक हजार की बजाए 12 सौ रुपए देने का फैसला हुआ तो बुजुर्गों में खुशी की लहर दौड़ गई। फैसला हुआ कि फरवरी से बुजुर्गों को बढ़ी हुई पैंशन दी जाएगी। परंतु मंगलवार को पेंशन वितरण कार्यक्रम खामियों की भेंट चढ़ गया।
हालांकि बुजुर्गों को पेंशन तो दे दी गई परंतु उन्हें बैंक में खाता खुलवाने की नसीहत भी दे दी गई है। अब खाते में ही सरकार की ओर से सीधे पैंशन भेजी जाएगी। बुजुर्गों के लिए यह काफी परेशानी का सबब बना हुआ है। िवस्तृत पेज 4