- Hindi News
- अगस्त तक कैंट के लोगों को मिलेगी नई अनाज और सब्जी मंडी
अगस्त तक कैंट के लोगों को मिलेगी नई अनाज और सब्जी मंडी
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
अनाजएवंसब्जी मंडी का निर्माण कार्य इस वर्ष धान की फसल की आमद से पहले पूरा हो जाएगा। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनाई जा रही इस मंडी का निर्माण पूरा होने की समय अवधि 31 दिसंबर 2015 निर्धारित है, लेकिन किसानों और व्यापारियों की समस्या को देखते हुए निर्माण एजेंसी को यह कार्य इस वर्ष जुलाई-अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 17 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 33 एकड़ 2 कनाल तथा 7 मरले में नई अनाज मंडी सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है।
मंडी निर्माण से पूर्व वहां पर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। मंडी में मिट्टी डालने का कार्य पूरा करने के साथ-साथ शेड निर्माण भी आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा मंडी में बनने वाले प्लेटफार्म अन्य निर्माण कार्य भी चलाए जा रहे हैं। अनाज मंडी में 3 तथा सब्जी मंडी में 2 कवर शेड बनाए जाएंगे। सब्जी मंडी में 3 अनाज मंडी में 3 कॉमन प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। दोनों मंडियों में अलग-अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा दुकानों के अलावा परचून विक्रेताओं के लिए विशेष व्यवस्था होगी जबकि फड़ी लगाने वालों के लिए 244 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी में किसानों की सुविधा के लिए कूलिंग चेन बनाने का भी प्रावधान किया गया है। मंडी में बैंक, एटीएम इत्यादि की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अनाज और सब्जी मंडी शहर से बाहर जाने पर जहां किसानों को अपनी फसल खुले स्थान पर बेचने की सुविधा मिलेगी, वहीं फल और सब्जी मंडी के बाहर जाने से अम्बाला बस अड्डे के आसपास भी लोगों का आवागमन सुविधाजनक होगा।
फल और सब्जी मंडी में भी प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के सब्जी और फल उत्पादक बड़ी मात्रा में अपनी फसल लेकर आते हैं लेकिन स्थान तंग होने के कारण किसानों और व्यापारियों को असुविधा होती थी। उन्होंने कहा कि यह कार्य चल रहा है।
दोनों मंडियों में वाहनों के लिए पार्किंग भी
उल्लेखनीयहै कि इन मंडियों के शहर के बाहर खुले स्थानों में जाने से केवल किसानों व्यापारियों को अपना माल, बेचने खरीदने में सुविधा होगी बल्कि दोनों मंडियों में वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था रहेगी। मंडी स्थल पर ही मार्केटिंग कार्यालय का भी प्रावधान किया गया है। पिछले कई वर्षों से नगर वासियों द्वारा नगर के बीच इन मंडियों के होने के कारण रही यातायात असुविधा तथा स्थान के अभाव के कारण फसल की उचित संभाल होने के कारण इन मंडियों को शहर से बाहर ले जाने की मांग चली रही थी जो अब पूरी होने जा रही है।