पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर के स्कूलों में स्टूडेंट्स ने गटकी एलबेंडाजोल की गोली

जिलेभर के स्कूलों में स्टूडेंट्स ने गटकी एलबेंडाजोल की गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | राष्ट्रीयकृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत जिले के राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 1,39,379 विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई जा रही हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने मंगलवार को माडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को यह गोली खिलाकर किया। इस मौके पर विद्यालय में उपस्थित 280 से अधिक छात्राओं ने एक साथ यह गोली ली। डीसी ने सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता और डॉ. बीबी लाला को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी कार्यक्रम से वंचित रहे।

वहींराजकीयउच्च विद्यालय धन्याैड़ा में मंगलवार को डी वार्मिंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारदा शर्मा ने बच्चों को डी वार्मिंग डे विषय के बारे में बताया। नारायणगढ़केराजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसडीएम रूचि सिंह ने छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

छात्राओं को गोली िखलाते डीसी।