दिल्ली फतह पर आप ने निकाला रोड शो
अम्बाला | नईदिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न अम्बाला में पूरे जोर-शोर से मनाया गया। अम्बाला के कार्यकर्ताओं ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में ढाेल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटकर लोगों को अपनी खुशी में शरीक किया। कैंट के कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणाम घोषित होते ही अपने दफ्तर को सजाया और उसके बाद रोड शो निकाला। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं का काफिला अम्बाला सिटी के विकास विहार पहुंचा जहां सिटी के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए।
वहीं शहजादपुर, नारायणगढ़, बराड़ा, मुलाना, नग्गल आदि क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर अश्विनी गोयल, गुरचरन, अमर आर्या, आशीष पासी, शैली गुप्ता, विजय मित्तल, अशोक अग्रवाल, अमन अग्रवाल, पंकज, देवेंद्र सिंह, विशाल, रजनीश दत्ता धर्मेंद्र सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बराड़ासंवाददाता के अनुसार : कस्बामें आप कार्यकर्ताओं ने ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अमित कुमार गर्ग, संतराम शर्मा बिंजलपुर, सुखविंद्र सिंह, अजय, पवन, नरेशजफरपुर, विपिन मुलाना, सुर्दशन धीन आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा की हार पर कांग्रेस इनेलो कार्यकर्ता खुश नजर आए।
शहजादपुरसंवाददाता के अनुसार : आमआदमी पार्टी की एेतिहासिक जीत की खुशी में कस्बा में नारायणगढ़ के संयोजक रामनाथ घीमान, पवन अम्बली, मा. राज कुमार शहजादपूर , विमल धीमान , दिनेश शर्मा, जय प्रकाश, सुधीर राणा, दीपक अव्वल, राजिन्द्रधीमान,श्याम लाल, महेश गुप्ता, लक्ष्मण धीमान, कुलदीप ने नाच-गाकर जश्न मनाया।
नारायणगढ़ हलके में नाचते कार्यकर्ता।
आम आदमी पार्टी की जीत पर कैंट में विजयी चिन्ह बनाते कार्यकर्ता।