पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज टूट रही पाइप लाइन, लोग दुखी

रोज टूट रही पाइप लाइन, लोग दुखी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनारसीदासफ्लोर मिल के पीछे की कॉलोनियों के लोगों का समस्याओं से पुराना नाता है। पहले तो कई सालों तक इन कॉलोनियों की किसी ने सुध नहीं ली और अब कुछ काम होने लगा है तो वह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

यहां पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की वजह से लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। चारों ओर से गलियों को बुरी तरह खोद दिया गया है जिससे लोगों को मजबूरी में घरों में ही रहना पड़ रहा है। वहीं वार्ड नंबर 17 के पार्षद सुरेंद्र बिंद्रा डब्बू ने बताया अधिकारी वर्क आर्डर फाइल पर साइन नहीं कर रहे जिससे परेशानी हो रही है।

निशांत बाग के रहने वाले अमित ने बताया कि काॅलोनी में पिछले दिनों पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम हुआ। इस दौरान प्रत्येक घर को कम से कम 1100 रुपए का खर्चा उठाना पड़ा। उज्जल सिंह ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने का काम सही नहीं हुआ जिससे यह कई बार टूट चुकी है। लोग पीने के पानी से भी महरूम हो गए हैं। गलियों में तो पानी के फव्वारे फूट रहे हैं और घरों के नल सूखे पड़े हैं। सुमित ने बताया कि यदि पानी आता भी तो वह बेहद गंदा है। जो लोग पानी को जैसे तैसे इस्तेमाल भी कर रहे हैं वाे बीमार पड़े हैं। विकास ने कहा कि जनप्रतिनिधी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। रसूखदार लोगों की गलियां जाकर देखिए बिल्कुल टिप टाप हैं। वहां तो विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है। मोहल्ले की सड़कें कई महीनों से खुदी पड़ी हैं। लोग आने जानेे के दौरान गिर भी जाते हैं। ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों काे हाे रही है। यहां के बाशिंदो की सुध लेने वाला कोई भी नहीं।

^दिसंबर से टेंडरों के वर्क आर्डर पास हाे चुके हैं। अधिकारी इस पर साइन नहीं कर रहे। मैं सुबह खुद डीसी आफिस जाकर मामले का ताजा स्टेट्स पता करूंगा। लोगों ने हमें बड़ी उम्मीदें से काम करने के लिए चुना है। अधिकारियों को काम करने ही होंगे। सुरेंद्रबिंद्रा डब्बू, पार्षद, वार्ड नंबर 17।

कैंट के निशांत बाग में टूटी पाइप लाइन के बारे में बताते लोग।