भट्ट दत्त की तबले पर जुगलबंदी
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
युवाओंमेंभारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति के प्रति जागृति पैदा के समर्पित संस्था स्पिक मैके के सलिल भट्ट ने मंगलवार को मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में वीणा वादन प्रस्तुत किया। तबले पर जुगलबंदी के लिए सलिल भट्ट का साथ हिमांशु दत्त ने दिया। प्रिंसिपल डाॅ. आरआर सूरी ने बताया कि इस अवसर पर सविता बजाज मुख्यातिथि रही, जिन्होंने आर्य गर्ल्स कॉलेज अम्बाला छावनी में संगीत विभाग में प्रोफेसर पद पर अपनी सेवाएं दी।
स्पिक मैके के बारे में प्रिंसिपल ने बताया कि सन् 1977 में इस संस्था का गठन आईआईटी के प्रोफेसर किरण सेठ ने किया था, जिन्हें सन् 2009 में कला क्षेत्र में योगदान देने के लिए पदमश्री सम्मान से विभूषित किया गया। देश विदेश के जाने माने कलाकारों के लिए एवं उभरते कलाकारों के लिए यह ऐसा मंच है कि जिसे युवा, खेलकूद एवं कल्याण, मानव संस्थान विकास तथा सांस्कृतिक मंत्रालय का आश्रय प्राप्त है। राग अहीर भैरव की मनमोहन प्रस्तुति ने छात्रों को भाव विभोर कर दिया। नृत्य गायन, वंदना वादन, कला, नाटक, पारंपरिक चित्रकारी, उद्योग एवं योग विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विकसित करने के लिए संकल्पबद्ध इस संस्था को 2011 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वनिर्मित सात्विक वीणा वादन से पंडित सलिल भट्ट ने सभी उपस्थित बालकों का मन मोह लिया। प्रिंसिपल डाॅ. सूरी ने मुख्यातिथि सविता बजाज पंडित सलिल भट्ट को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।