- Hindi News
- प्रशासन ने उपलब्ध कराई दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता
प्रशासन ने उपलब्ध कराई दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता
अम्बाला सिटी | अनुसूचितजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत जनवरी मास के अंत तक 2 करोड़ 12 लाख 96 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इस आर्थिक सहायता से अनुसूचित जाति के 405 परिवार लाभाविंत हुए हैं। उपलब्ध कराई सहायता में 25.10 लाख की अनुदान राशि, 1 करोड़, 73 लाख 16 हजार रुपए बैंक ऋण, 9 लाख 88 हजार रुपए के सीधे ऋण और 4 लाख 82 हजार रुपए की सीमांत राशि शामिल हैं।
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि निगम द्वारा इस अवधि के दौरान 314 परिवारों को पशुपालन के लिए 1 करोड़ 51 लाख 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार 9 परिवारों को सुकर पालन के लिए 3 लाख 80 हजार रुपए, 2 परिवारों को झोटा-बुग्गी खरीदने के लिए 1 लाख रुपए तथा 2 परिवारों को लघु उद्यम आरंभ करने के लिए 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। छोटे व्यवसाय आरंभ करने के लिए भी निगम द्वारा गरीब लोगों को आर्थिक सहायता और ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं।